4 जुलाई 2023 - 19:16
वर्तमान सरकार ने ईरानी राष्ट्र के लिए नई उपलब्धि हासिल कर लीः विदेशमंत्री

विदेशमंत्री ने कहा है कि ईरान शंघाई सहयोग संगठन की पूर्ण सदस्यता की संभावनाओं से लाभ उठाने का प्रयास करेगा।

विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान शंघाई सहयोग संगठन के नवें सदस्य के रूप में सदस्य देशों के मध्य सहयोग को बेहतर बनाने और संगठन के उद्देश्यों को व्यवहारिक बनाने का पूरा प्रयास करेगा।

विदेशमंत्री ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि ईरान की तेरहवीं सरकार ने ईरानी राष्ट्र के लिए नई उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन में ईरान की पूर्ण सदस्यता को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और कहा कि बहुलवाद देशों की प्रगति व सहयोग में स्ट्रैटेजिक आधार है।

ज्ञात रहे कि आज भारत की अध्यक्षता में वर्चुअल शिखर बैठक हुई जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एलान किया कि ईरान शंघाई संगठन का आधिकारिक सदस्य हो गया है और इस मौके पर उन्होंने ईरान और राष्ट्रपति सैयद मोहम्मद इब्राहीम को मुबारकबाद दी।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन और शंघाई संगठन के दूसरे सदस्य देशों के नेताओं व राष्ट्रध्यक्षों ने ईरान को बधाई दी है।

342/